{“_id”:”691cc1cd70362e614b0e3568″,”slug”:”miti-chand-won-two-silver-medals-in-the-para-swimming-championship-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-56047-2025-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: पैरा तैराकी चैंपियनशिप में मिती चंद ने जीते दो रजत पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फरीदाबाद। अतंरराष्ट्रीय पैरातैराक मिती चंद ने हैदराबाद में चल रही राष्ट्रीय सीनियर पैरा तैराकी चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते हैं। तैराकी के एक से ज्यादा मुकाबलों में हिस्सा लिया। उन्होंने 100 और 50 मीटर बटरफ्लाई रेस में रजत जीते। मिती चंद भारत के लिए कई बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। हरियाणा टीम के साथ फरीदाबाद के खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सुरेंद्र ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के दो खिलाड़ी मिलकर अब तक 5 पदक अपने नाम कर चुके हैं। सोमवार को फरीदाबाद की तैराक देवांशी ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Gurugram News: पैरा तैराकी चैंपियनशिप में मिती चंद ने जीते दो रजत पदक