Gurugram News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस Latest Haryana News

[ad_1]




फर्रुखनगर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक रीमल चंद्र ने हिंदी राजभाषा की प्रतिज्ञा दिलाई एवं सभी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाते हुए हिंदी में कार्य करने एवं हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पंवार ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी हिंदी एक प्राचीन भाषा है जो विश्व में अंग्रेजी, चीन की भाषा मंदारिन के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर बोली जाने वाली भाषा है। भारत में ही 10 राज्यों में 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। संवाद

loader

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस