[ad_1]
{“_id”:”68e16d1e78871852e00c1647″,”slug”:”woman-falls-from-pickup-truck-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68977-2025-10-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: पिकअप गाड़ी से गिरी महिला, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गाड़ी चालक व सहेली के बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लिफ्ट लेकर घर जा रही महिला की पिकअप गाड़ी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया और गाड़ी के चालक व मृतक महिला की सहेली के बयान दर्ज किए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान फर्रुखनगर के ताजनगर निवासी सीमा देवी (36) के रूप में हुई है। वह आईएमटी मानेसर क्षेत्र में एक निजी कंपनी मेंं काम करती थी। शुक्रवार की देर शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद अपनी सहेली सीमा के साथ घर जा रही थी। उन दोनों ने रास्ते में पिकअप गाड़ी में लिफ्ट ली। जब गाड़ी खरकड़ी रोड पर जा रही थी सड़क के बीच गड्ढा होने के कारण गाड़ी उछल गई और सीमा देवी गाड़ी से नीचे गिरकर घायल हो गई। सीमा देवी की सहेली सीमा ने चालक को बोलकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद सीमा को पास के अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है। गाड़ी चालक व मृतका की सहेली सीमा के बयान दर्ज किए गए हैं। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
[ad_2]
Gurugram News: पिकअप गाड़ी से गिरी महिला, मौत

