Gurugram News: पहली से पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से Latest Haryana News

[ad_1]

20 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल, स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में जिले भर के करीब 20 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बालवाटिका-3 से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा निपुण दक्षता के आधार पर ली जाएगी, जबकि चौथी और पांचवीं कक्षा के प्रश्न पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार किए गए हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यदि कोई विद्यार्थी किसी विषय में कम अंक प्राप्त करता है या वार्षिक परीक्षा में असफल होता है तो उसे 20 अप्रैल से आयोजित होने वाली असेसमेंट परीक्षा के माध्यम से दोबारा मौका दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों पर फेल होने का दबाव कम करना और उन्हें अपनी कमियों को सुधारने का अवसर देना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

[ad_2]
Gurugram News: पहली से पांचवीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से