[ad_1]
– घर का ताला खोलने पर पकड़ा गया चोर
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना के अंतर्गत सेक्टर-43 स्थित बंद मकान में 9 अप्रैल को एक युवक चोरी करने के लिए घुस गया। पड़ोसियों ने इसके बारे में मकान मालिक को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। जब पुलिस की उपस्थिति में मकान का ताला खोला गया तो युवक अंदर मिला। पुलिस ने युवक के पास से प्लास, पेचकस हथोड़ा व कटर बरामद किया है।
सेक्टर-28 निवासी निर्मल मेहरा ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-43 में उनके समधी जगमोहन सलूजा का मकान है, जिसकी देखरेख वे करते हैं। नौ अप्रैल को पड़ोसी ने घर में व्यक्ति के घुसे होने की सूचना दी। मकान का ताला खोला गया तो एक युवक बादल निवासी वार्ड-3 राणा कॉलोनी, दिल्ली मिला। युवक ने बताया कि वह मकान का दूसरा दरवाजा खुला देखकर चोरी करने के लिए घुसा था। उसके बैग से चोरी की हुई बिजली की तार बरामद हुई।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जरनेल सिंह ने बताया कि आरोपी बादल को 10 अप्रैल को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: पड़ोसियों की सूचना पर पकड़ा गया चोर



