[ad_1]
{“_id”:”68ebfebf61f4369d9e00814b”,”slug”:”neither-the-link-was-clicked-nor-the-otp-was-received-rs-1-lakh-was-deducted-from-the-bank-account-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69586-2025-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: न लिंक पर क्लिक किया न ओटीपी आया, बैंक खाते से कटे एक लाख रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
– साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक युवक के बैंक खाते से जालसाजों ने एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। जबकि उसने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही कोई ओटीपी आया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज की गई है।
सेक्टर-65 निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अक्तूबर को उसके पास 15 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसकी कुछ देर बाद फिर से 85 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज मिला। अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने न तो कोई ओटीपी किसी को बताया है और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। अनिल कुमार ने पुलिस से बैंक खाते से रुपये निकालने वाले अज्ञात जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Gurugram News: न लिंक पर क्लिक किया न ओटीपी आया, बैंक खाते से कटे एक लाख रुपये

