[ad_1]
-साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर जल्द मुनाफे कमाने का लालच देकर सेवानिवृत्त कर्मी से 13,06,005 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रोहतक निवासी सत्यबीर गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने बेटे के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-82 में रहते हैं। 5 जनवरी को उनके व्हाट्सएप मैसेज में प्री आईपीओ में निवेश करने के बारे में लिखा गया था। अमृता नाम की युवती ने व्हाट्सएप पर चैट के दौरान बताया कि निवेश करने पर 95 फीसदी शेयर मिलते हैं। इसके बाद 14 जनवरी से 16 जनवरी तक 13 बार में पीड़ित ने 13,06,005 रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
सत्यबीर गर्ग को अपने डीएमए अकाउंट में 57,00,620 रुपये दिखाई देने लगे। जब सत्यबीर गर्ग ने अमृता से बात करके अपने शेयर बेचने की बात कही तो उनको बताया गया कि निवेश की गई राशि पर्याप्त नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है।
[ad_2]
Gurugram News: निवेश से मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13 लाख ठगे


