Gurugram News: दो माह से अधिक पुरानी शिकायत लंबित न रहे Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में सीईओ ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें और एक्शन टेकन रिपोर्ट निर्धारित समय में कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो माह से अधिक पुरानी कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एसडीएम परमजीत चहल, एस्टेट ऑफिसर राकेश सैनी, संयुक्त आयुक्त विशाल, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: दो माह से अधिक पुरानी शिकायत लंबित न रहे