Gurugram News: डॉक्टर बनकर एंबुलेंस चालक से ट्रांसफर कराए एक लाख रुपये Latest Haryana News

[ad_1]

– 7 जनवरी को अनजान नंबर से चालक के पास आई थी व्हाट्सएप कॉल

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जालसाज ने डॉक्टर बनकर एंबुलेंस चालक से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने जालसाज को जानकार डॉक्टर समझकर उसके बताए नंबर पर रुपये भेज दिए। पीड़ित चालक ने साइबर अपराध थाना मानेसर में 25 फरवरी को शिकायत दी है।

बिलासपुर कलां गांव निवासी सरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित सरकारी पोली क्लिनिक में एंबुलेंस का चालक है। 7 जनवरी की सुबह करीब 10.35 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसकी आवाज पोली क्लिनिक के डाक्टर आदित्य जैसी लग रही थी। सरजीत सिंह ने कहा कि आदित्य बोल रहे हैं तो आरोपी ने हां कहा। इसके बाद आरोपी ने एक नंबर पर एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फिर रुपये मांगे गए तो उसे संदेह हुआ। सरजीत सिंह दूसरे दिन ड्यूटी पर गया तो उसने डाॅ. आदित्य से बात की। डॉ. आदित्य ने रुपये लेने व मदद मांगने की बात से मना कर दिया। इसके बाद सरजीत सिंह को अपने साथ ठगी होने के बारे में पता चला।

[ad_2]
Gurugram News: डॉक्टर बनकर एंबुलेंस चालक से ट्रांसफर कराए एक लाख रुपये