[ad_1]
पकड़ी गई शराब की लाखों रुपये में कीमत, ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाने की पुलिस ने 25 फरवरी को एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक में प्लास्टिक दानों के नीचे छिपाई गई लाखों रुपये की शराब बरामद की है। शराब तस्करी में तस्करों ने बड़े ब्रांड्स का सहारा लिया। पुलिस ने ट्रक से 516 पेटियां बरामद की हैं, जिसमें शराब की बोतलें, अध्धे व पव्वों के साथ ही बीयर की 40 पेटियां भी मिलीं।
बिलासपुर थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत अपनी टीम के साथ केएमपी एक्सप्रेसवे पर पटौदी टोल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक सूचना मिली कि सोनीपत की तरफ से बंद बॉडी ट्रक अवैध रूप से शराब लेकर पलवल की ओर जाएगा। पुलिस ने पचगांव टोल के पास नाकाबंदी करके ट्रक को रुकवाकर जांच की। ट्रक के चालक की पहचान जावेद निवासी सिंगार गांव, नूंह के रूप में हुई। ड्राइवर ने ट्रक में प्लास्टिक दाने होने के बिल पुलिस को दिखाए, लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच की तो प्लास्टिक के कट्टों के नीचे शराब की पेटियां छिपी हुई मिलीं। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब की 516 पेटी और बीयर की 40 पेटी बरामद की। बरामद शराब करीब 5070 लीटर बताई गई है। शराब के संबंध में चालक जावेद कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपी चालक जावेद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत बिलासपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
[ad_2]
Gurugram News: ट्रक में प्लास्टिक दाने के नीचे छिपाई शराब की 556 पेटियां बरामद


