Gurugram News: जिले के खिलाड़ी नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुए चयनित Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियाज यूनिवर्सिटी में नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें जिले के चार कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए चयनित हुए हैं। इस प्रतियोगिता में जिले से हिमांशु, सचिन, मन्नी और आशीष नरवाल को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए चयनित किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। कोच मोहित नरवाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मौका प्राप्त किया है और उम्मीद है कि वे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। संवाद

[ad_2]
Gurugram News: जिले के खिलाड़ी नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुए चयनित