{“_id”:”69302822d7a24cf2ba01520e”,”slug”:”people-are-troubled-by-the-dilapidated-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73672-2025-12-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: जर्जर सड़क से लोग परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यू गुरुग्राम। राजेंद्रपार्क-बजघेड़ा और पालम विहार से कृष्णा चौक तक सड़क की हालत जर्जर है। इससे स्थानीय और आवाजाही करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों पर गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर सजन व जय कुमार ने कहा कि सड़कों की हालत खराब होने की वजह से कई बार हादसे हो जाते हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आ जाती हैं। इतना ही नहीं इस सड़क की हालत कई दिनों से जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गढ्डों के कारण करीब 10 मिनट की दूरी को तय करने में 20 मिनट लगते हैं। संवाद