Gurugram News: जर्जर सड़क से उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी Latest Haryana News

[ad_1]




न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से सेक्टर-106 की ओर जाने वाली सड़क कई दिनों से जर्जर हालत में है। खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और उड़ती धूल ने समस्या को और भी बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह रास्ता आसपास की करीब तीन सोसाइटियों और कई गांवों को जोड़ती है। इसी कारण यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। गड्ढों के कारण लोगों को दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी रोहन व विनय ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और नियमित रूप से सफाई व पानी का छिड़काव कराया जाए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: जर्जर सड़क से उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी