Gurugram News: घर से लाखों रुपये के आभूषण, नकदी चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। भमरौला जोगी गांव स्थित एक घर में चोरी हो गई। गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार रणजीत सिंह ने बहीन थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, वह 14 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती था और 17 अप्रैल को बेटे के पास पलवल में रुक गया था। 18 अप्रैल को घर लौटने पर मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर संदूक का ताला तोड़कर करीब तीन तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी के गहने, 65 हजार रुपये नकद, लाइसेंसी दुनाली बंदूक और करीब 45 कारतूस चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

[ad_2]
Gurugram News: घर से लाखों रुपये के आभूषण, नकदी चोरी