Gurugram News: घर से आभूषण और नकदी चोरी के मामले में घरेलू सहायक गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। एक हफ्ते पहले डीएलएफ फेज-दो में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बिहार के जिला मधुबनी निवासी नागेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पीड़ित ने 30 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी कि वह परिवार के साथ दिल्ली गए थे। वापस आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था और आभूषण व नकदी गायब थी। मंगलवार को पुलिस ने इफको चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी एक महीने पहले ही घर पर काम के लिए आया था। पीड़ित का परिवार जब बाहर गया तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी एक मामला दर्ज है। आरोपी के पास से चोरी हुए आभूषण को बरामद कर लिया गया है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: घर से आभूषण और नकदी चोरी के मामले में घरेलू सहायक गिरफ्तार