Gurugram News: गोली लगने से घायल कार्यकर्ता से मिले विपुल गोयल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

फरीदाबाद। भाजपा कार्यकर्ता को शनिवार शाम दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी थी। वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां वह अब खतरे से बाहर है। खेडीपुल थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल की पहचान रजनीश (30) के रूप में हुई है। वह भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल का एजेंट था। मतदान खत्म होने के बाद बूथ से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आएं दो युवकों ने रजनीश रोक लिया और बहस करने लगे। फिर अचानक पिस्टल निकाल और गोली मार दी। ओल्ड फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल भी शनिवार देर रात घायल कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ता और परिजनों से मुलाकात करके हालचाल जाना। उसके परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं खेड़ीपुल थाना पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हमले की जानकारी मिली है, युवक की हालत स्थिर है, जो शिकायत मिलेगी उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी, युवक को गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।- एसीपी विवेक कुंडू

हम निधि पब्लिक स्कूल के पास खड़े थे, एक बाइक पर मुंह पर गमछा बांधे दो आदमी आए, उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, रजनीश को रोका और कुछ कहा फिर गोली चला दी। गोली किसने चलाई यह भी पता नहीं चल पाया। फिर मौके से फरार हो गए। – कोमल पंडित, चश्मदीद

[ad_2]
Gurugram News: गोली लगने से घायल कार्यकर्ता से मिले विपुल गोयल