Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में बैंच कम यात्री ज्यादा Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम स्टेशन के नवीनीकरण का काम जारी है लेकिन इसी बीच प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय की स्थिति प्रभावित हुई है। प्रतीक्षालयों में बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई बार यात्रियों की संख्या अधिक होने से सामान्य श्रेणी प्रतीक्षालय या प्लेटफॉर्म पर ही बैठना पड़ता है। प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय केवल वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए आरक्षित होता है। इस प्रतीक्षालय में गर्मी के मौसम के लिए एसी की व्यवस्था तो की गई है लेकिन सर्द मौसम में गरम हीटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सुबह और देर शाम रेल का इंतजार करने वाले यात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ता है। वहीं, प्रतीक्षालय में बने शौचालय साफ नहीं किए जाते, जिससे यात्री इनमें जाने से कतराते हैं।

Trending Videos

शताब्दी से अजमेर जाने वाले संदीप का कहना है कि प्रथम एसी कोच की इतनी महंगी टिकट खरीदने के बावजूद इन बदबूदार प्रतीक्षालयों में रेल का इंतजार करना मजबूरी बन गया है। इस दौरान निर्माण कार्य के चलते कई जगह अव्यवस्था बनी हुई है जबकि रेल सेवाएं सुचारू रूप से चालू हैं और यात्रियों की आवाजाही लगातार जारी हैं। ऐसे में आवश्यक सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे ठंड और असुविधा से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। संवाद

[ad_2]
Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में बैंच कम यात्री ज्यादा