Gurugram News: कैंटर से ईयरबड्स चोरी करने के मामले में चालक समेत तीन गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। कैंटर से कंपनी का सामान एक जगह से दूसरी पहुंचाने के दौरान ईयरबड्स चोरी होने के मामले में पुलिस ने कैंटर चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के अर्जुन नगर निवासी भावांश, करवारा मानकपुर निवासी दीपक और जिला नूंह के सब्रास गांव निवासी जुबेर के रूप में हुई है। कंपनी की शिकायत पर हेलीमंडी चौकी ने मामला दर्ज किया था। बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का सामान डिलीवर करने के लिए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी ने गाड़ी भेजी थी। 12 फरवरी को कंपनी के वेयर हाउस जाटोली से सुबह सामान लोड करके फ्लिपकार्ट कंपनी बिलासपुर के लिए गई थी। 21 फरवरी को भी कंपनी के वेयरहाउस से सामान लोड होकर फ्लिपकार्ट वेयरहाउस बिलासपुर के लिए दूसरा कैंटर गया था। दूसरे कैंटर से इयरबड्स चोरी हो गए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: कैंटर से ईयरबड्स चोरी करने के मामले में चालक समेत तीन गिरफ्तार