Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग Latest Haryana News

[ad_1]




पटौदी। शुक्रवार को पचगांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर कॉस्मेटिक और परचून के सामान से भरे एक डिलीवरी कंपनी के ट्रक में आग लग गई। ट्रक का अगला हिस्सा चलते-चलते आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, यह ट्रक जमालपुर से पटना जा रहा था। माना जा रहा है कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हाइड्रा के जरिए ट्रक में रखा सामान बाहर निकाला गया। कुछ सामान आग में जल गया लेकिन अधिकांश सामान बचा लिया गया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग