[ad_1]
गुरुग्राम। पालम विहार रोड से रेजांगला मार्ग की ओर जाने वाली रोड पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। विशेष रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में अनावश्यक देरी हो रही है।
पीक ऑवर्स के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। वाहन रेंग-रेंगकर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। जाम की यह स्थिति इसलिए भी है क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहनों का दबाव सीधे कृष्णा चौक पर पड़ता है। इन वाहनों की लंबी कतारों के कारण चौक पर अवरोध पैदा होता है जिसके कारण आवाजाही धीमी पड़ जाती है।
रोजाना सफर करने वाले लोगों को इस जाम के कारण दफ्तर या अन्य जगहों पर पहुंचने में देरी हो रही है। इस वजह से न सिर्फ लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है।
स्थानीय निवासियों की प्रशासनिक अधिकारियों से इस गंभीर समस्या को हल करने की अपील है। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और चौराहों पर नियमित रूप से व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि रेजंगला मार्ग पर यातायात को सुचारु बनाया जा सके और लोगों को जाम से राहत मिल सके।
[ad_2]
Gurugram News: कृष्णा चौक पर जाम से बढ़ी मुश्किलें, एक्सप्रेसवे से आने वालों को भारी परेशानी

