[ad_1]
गुरुग्राम।
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में गुरुग्राम के चार पहलवानों का चयन किया गया है। आगामी दो दिसंबर से शुरू होने वाली हरियाणा केसरी कुश्ती प्रतियोगिता चार पहलवान दम दिखाएंगे। जिला खेल विभाग की ओर से कराए गए इस ट्रायल में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खेल विभाग के प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी दो दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें दो पुरुष और दो महिला पहलवान शामिल हैं, जिन्होंने ट्रायल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई। पुरुष वर्ग में 74 किलोग्राम भार में विवेक और अन्य भार वर्ग में देव ने अपनी पकड़ मजबूत दिखाई। वहीं, महिला वर्ग से लव प्रीति और एक अन्य खिलाड़ी ने मुकाबलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयन हासिल किया। चयनित खिलाड़ियों का कहना है कि वे 2 दिसंबर से होने वाले मुकाबलों में प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम से चार खिलाड़ी चयनित



