[ad_1]
{“_id”:”698e1216d5b6c9d54c0d3a81″,”slug”:”scert-will-prepare-question-papers-for-classes-3rd-to-5th-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79632-2026-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: एससीईआरटी तैयार करेगा तीसरी से पांचवीं के प्रश्न पत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में बालवाटिका-तीन से कक्षा पांच तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार विभाग ने परीक्षा के साथ साथ मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया है।
निर्देशों के मुताबिक बालवाटिका तीन से कक्षा पांच तक की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर लिखित और मौखिक दोनों रूपों में होगी। कक्षा तीन से पांच तक के प्रश्न पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरे प्रदेश में एक समान मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सकें।
छात्रों की तैयारी मजबूत करने के लिए निपुण शिक्षक ऐप और एससीईआरटी की वेबसाइट पर सैंपल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षकों को नियमित अभ्यास सत्र और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव नहीं डाला जाएगा।
[ad_2]
Gurugram News: एससीईआरटी तैयार करेगा तीसरी से पांचवीं के प्रश्न पत्र



