[ad_1]
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 80, शिकोहपुर गांव, मानेसर पुलिस लाइन की ओर जाने वाली रोड पर अगले दो महीने तक के लिए यातायात के लिए बाधित रहेगा। इस रोड पर गहरे नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगभग 60 दिन तक बाधित रहेगा। वाहन चालकों की सुरक्षा, सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात परिवर्तित किया गया। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
इन दो महीने के दौरान वाटिका चौक से आने वाले वाहन एसपीआर रोड से नेशनल हाईवे 48 से क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे। द्वारका एक्सप्रेस से आकर सेक्टर-74 से 80 की तरफ जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाईवे 48 से होते हुए क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। राजीव चौक की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे से खेड़कीदौला टोल से आगे चलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। पचगांव चौक, मानेसर से आने वाले वाहन खेड़कीदौला टोल से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे।
इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहेंगे तो वाहन चालक को उनके गंतव्य तक जाने के लिए समझाएंगे।
[ad_2]
Gurugram News: एसपीआर रोड से मानेसर पुलिस लाइन जाने वाला रोड पर दो महीने के लिए रहेगा बाधित




