Gurugram News: एनएचएआई ने बढ़ाई घामड़ोज टोल की दरें, 1 अप्रैल से लागू Latest Haryana News

[ad_1]

8 लाख से ज्यादा बढ़ सकता है साप्ताहिक कलेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। नेशनल हाईवे-248ए गुरुग्राम-सोहना रोड पर स्थित घामड़ोज टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू की जाएगी। टोल प्रबंधन अशोक चौधरी ने बताया कि घामड़ोज टोल से प्रतिदिन लगभग 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से करीब 18 हजार वाहन 3 हजार रुपये वाले मासिक पास उपयोग करते हैं।

दरों में संशोधन से साप्ताहिक राजस्व में 3.37% वृद्धि दर्ज की उम्मीद है। जहां पहले साप्ताहिक कलेक्शन 2,49,02,530 रुपये था, वह अब बढ़कर 2,57,41,745 रुपये होने की संभावना है।

कारों से लेकर भारी व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में वृद्धि की गई है। कार, जीप और वैन पर एकल यात्रा के लिए 130 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी के लिए 195 रुपये देने होंगे। हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क 210 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बस और ट्रक के प्रति फेरे पर अब 440 रुपये का भुगतान करना होगा। भारी मशीनरी वाहनों के लिए दर 690 रुपये तय की गई है। विशालकाय वाहनों पर एकल यात्रा के लिए 845 रुपये चुकाने होंगे।

नियमित यात्रियों के लिए भी बदलाव किए गए हैं। स्थानीय यात्रियों के लिए मासिक पास की दर अब 350 रुपये होगी। वहीं जिले के भीतर पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा दर 65 रुपये से शुरू होकर वाहन के प्रकार के अनुसार निर्धारित की गई है।

[ad_2]
Gurugram News: एनएचएआई ने बढ़ाई घामड़ोज टोल की दरें, 1 अप्रैल से लागू