[ad_1]
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने सेक्टर-9ए से अवैध कब्जे हटाए। टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा से अवैध कब्जा किया तो पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा।
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश सैनी के आदेश अनुसार टीम पुलिस के साथ सेक्टर 9ए पहुंची। यहां पर कई लोगों ने एचएसवीपी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीओ सर्वे अजमेर सिंह ने सभी लोगों से अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी को पहले ही नोटिस देकर कहा गया था कि जमीन खाली कर दें। इसके बाद टीम ने 25 झोपड़ी समेत अन्य कब्जों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया। जेई ललित हंस ने सभी को चेतावनी दी कि दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-9ए से अवैध कब्जे हटाए


