[ad_1]
सात अक्तूबर तक मनाया जाएगा वन्य जीव सप्ताह, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वन्य जीव विभाग एक अक्तूबर से सात अक्तूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाएगा। इस मौके पर वन्य जीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन्य जीव सप्ताह के साथ सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
वन्य जीव अधिकारी आरके जांगड़ा ने बताया कि एक सप्ताह तक पक्षी उद्यान में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा। वन्य जीव सप्ताह से पहले वन्य जीवाें और पर्यावरण पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता और ईको क्विज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालयों में 25 सितंबर को होगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। पेंटिंग प्रतियोगिता छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए होकी और ईको क्विज 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए होगा। विजेता विद्यार्थियों को वन्य जीव सप्ताह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
प्रवासी पक्षियों के लिए सुल्तानपुर लेक तैयार
वन्य जीव विभाग सुल्तानपुर लेक परिसर में पांच क्यूसेक नहरी पानी डलवा रहा है। परिसर में सात किमी की पक्की बाउंड्रीवॉल कराई जा रही है। झील परिसर की चहारदीवारी टूटने के कारण गायें और अन्य पशु परिसर में पहुंच रहे थे। झील परिसर में पेटिंग स्टार्क समेत कई देशी जलीय पक्षी अपने घोंसले बनाते हैं।
सोहना में रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा
वन्य जीव विभाग के पास घायल वन्य जीवों की चिकित्सा के लिए कोई केंद्र नहीं है। विभाग ने इसके लिए सरकार से छह करोड़ रुपये की मांग रखे है, ताकि सोहना में रेस्क्यू सेंटर बनाया जा सके। अरावली क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्य जीव घायल होते रहते हैं। उन्हें एनजीओ के रेस्क्यू सेंटर या रोहतक चिड़ियाघर में भेजना पड़ता है।
[ad_2]
Gurugram News: एक अक्तूबर से खुल जाएगा सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान


