Gurugram News: आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए डाक अधीक्षक से मिले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। नगर निगम वार्ड 9 के सरस्वती एंक्लेव क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री और वार्ड 7 गाड़ौली खुर्द आरडब्ल्यूए के प्रधान ने गुरुग्राम मंडल के डाक अधीक्षक सुमित गट्ट से मुलाकात की और क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर खोलने का आग्रह किया। रणवीर अत्री का कहना है कि उक्त क्षेत्र के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें करीब 5 किलोमीटर दूर बाजार जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अन्य कार्य भी कई बार बाधित हो जाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गाडौली स्थित डाकघर के निकट आधार सेंटर खोलने का आग्रह डाक अधीक्षक से किया गया। डाक अधीक्षक ने उनकी बातों को सुना और आश्वस्त किया कि आगामी एक सप्ताह में आधार सेंटर शुरू हो जाएगा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए डाक अधीक्षक से मिले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी