Gurugram News: आज पेपर सबमिशन का आखिरी मौका Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षक शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से 24 से 26 फरवरी तक गुरुग्राम में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा सम्मेलन होगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन एससीईआरटी के गुरुग्राम परिसर में होगा। इसमें जिसमें देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके लिए अब तक विभिन्न राज्यों से करीब 90 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 16 शिक्षक गुरुग्राम से हैं। पंजीकृत प्रतिभागियों में से लगभग 60 शिक्षक अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे जबकि करीब 30 प्रतिभागी केवल सम्मेलन में भाग लेने के लिए शामिल होंगे। चयनित शोध पत्रों को शैक्षणिक पत्रिका में प्रकाशित करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: आज पेपर सबमिशन का आखिरी मौका