Gurugram News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला Latest Haryana News

[ad_1]




पटौदी। पटौदी के दौलताबाद कुणी गांव में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई टीम के साथ कब्जेदारों ने हाथापाई की, गालियां दी और सरकारी काम में बाधा डाली। दौलताबाद कुणी गांव में मंदिर के पास सरकारी जमीन की चहारदीवारी और अवैध कब्जा हटाने के लिए खंड एवं पंचायत अधिकारी शीतल की टीम 29 जनवरी को मौके पर गई थी। वहां मौजूद कब्जेदारों ने टीम पर हाथापाई की। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शीतल ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पटौदी थाना पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शीतल के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला