Gurugram News: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होंगे कार्यक्रम Latest Haryana News

[ad_1]




फरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाषा विविधता, मातृभाषा के महत्व और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विभाग के निर्देशानुसार बाल वाटिका और कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने आदेश में विद्यालयों को कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होंगे कार्यक्रम