in

Gurugram News: होडल में धान की खरीद में हो रहा घोटाला, पूर्व प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप Latest Haryana News

Gurugram News: होडल में धान की खरीद में हो रहा घोटाला, पूर्व प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप  Latest Haryana News

[ad_1]

होडल। अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की फसल की खरीद में किसानों के साथ गोलमाल करने का आरोप लगा है। घोटाले को लेकर मंडी के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने मंडी अधिकारियों व खरीद एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि मंडी अधिकारी मिलर्स के साथ मिलकर बिहार व यूपी से चावल खरीदकर सरकार के खाते में जमा करवाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंडी गेट से लेकर धान मिल तक खरीद के नियमों को ताक पर रखकर मंडी और मिल के सीसीटीवी कैमरों को बंद रखा गया है। यदि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का मिलान किया जाए, तो घोटाले का खुलासा हो जाएगा। गौरतलब है कि होडल की अनाज मंडी में 6 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। इसमें नमी के नाम पर आढ़तियों द्वारा कट लगाए गए और किसानों की फसल को औने-पौने दामों में खरीदकर गोलमाल कर दिया गया।

होडल अनाज मंडी में गत वर्ष 90 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी, जबकि इस बार दुगने से भी अधिक लगभग दो लाख क्विंटल धान की फर्जी खरीद मंडी अधिकारियों द्वारा करवाई गई। मंडी के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने धान खरीद में मंडी अधिकारियों पर करोड़ों रुपये का घोटाला कर सरकार को चूना लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएमयू मनोज कुमार दहिया ने बताया कि मंडी अधिकारियों व मिलर्स को धान खरीद सीजन समाप्त होने तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

[ad_2]
Gurugram News: होडल में धान की खरीद में हो रहा घोटाला, पूर्व प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रम्प:  बोले- पीएम मोदी ने न्योता दिया, वह अच्छे इंसान, रूस से तेल खरीदना भी कम किया Today World News

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रम्प: बोले- पीएम मोदी ने न्योता दिया, वह अच्छे इंसान, रूस से तेल खरीदना भी कम किया Today World News

Gurugram News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल  Latest Haryana News

Gurugram News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल Latest Haryana News