[ad_1]
{“_id”:”692c4809630d97cd1b01fabc”,”slug”:”newborns-body-found-buried-in-the-mud-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73410-2025-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: मिट्टी में दबा हुआ मिला नवजात का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना के अंतर्गत वजीराबाद पीएचसी के पास नवजात बच्चे का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। नवजात बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। वजीराबाद पीएचसी की मेडिकल अधिकारी ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-53 थाने की पुलिस को मिट्टी में बच्चे का शव दबा होने के बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नवजात बच्चे का शव मिट्टी में दबा मिला। पुलिस ने जब मिट्टी से शव निकाला तो कीड़े ने शव को खाकर खराब कर दिया था। ऐसे में पहचान नहीं हो सकी कि शव बच्ची का है या बच्चे का है। पुलिस ने सेक्टर-53 थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अजय ने बताया कि बच्चे के शव को मिट्टी में दबाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों के दौरान गुरुग्राम में हुई डिलीवरी के बारे में अस्पतालों से जानकारी मांगी गई है। अस्पतालों से जानकारी आने के बाद ही संबंधित पताें पर जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड देखा जाएगा ताकि मृत बच्चे के परिजनों के बारे में पता चल सके। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: मिट्टी में दबा हुआ मिला नवजात का शव

