in

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना होगा अधिक इंतजार Latest Haryana News

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना होगा अधिक इंतजार  Latest Haryana News

[ad_1]

नई आधुनिक मशीन आई, मरीजों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन के आने से यहां कुल तीन मशीनें हो गई हैं। इससे अब अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में कम समय लगेगा।

ओपीडी में रोजाना करीब 400 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं जिसमें 10 प्रतिशत मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्भवतियों को अधिक इंतजार के लिए लाइन में लगना पड़ता है। डेढ़ से दो घंटे बाद अल्ट्रासाउंड कराने का नंबर आता है। अस्पताल में एक और अल्ट्रासाउंड की मशीन आने से मरीजों का इंतजार कम होने के साथ अधिक मरीजों की जांच भी हो सकेगी।


रोजाना दिए जाते हैं 50 टोकन

दबाव होने के चलते अभी तक मरीजों को अल्ट्रासाउंड स्लॉट के लिए दो से तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन अतिरिक्त मशीन उपलब्ध होने से समय पर जांच संभव होगी। वर्तमान में अस्पताल में रोज 50 ही टोकन दिए जाते हैं।



पटौदी में भी मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में एक और मशीन आने से तीन मशीनें हो गई हैं। आगामी हफ्ते में एक अल्ट्रसाउंड मशीन को पटौदी उपमंडल के नागरिक अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे उपमंडल स्तर पर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव और गर्भवती महिलाओं की संख्या को देखते हुए यह सुविधा बेहद आवश्यक मानी जा रही थी। अब यहां अल्ट्रासाउंड शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय चक्कर नहीं लगाने होंगे और गंभीर मरीजों को भी राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर जांच उपलब्ध होने से समय की बचत होने के साथ-साथ समय पर उपचार भी सुनिश्चित होगा।

आगामी हफ्ते में मशीन के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर उपमंडल अस्पताल में जांच शुरू कर दी जाएगी। नई व्यवस्था शुरू होने से पटौदी और आसपास के मरीजों काफी राहत मिलेगी।

डाॅ अलका सिंह, सीमएओ, गुरुग्राम




[ad_2]
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना होगा अधिक इंतजार

Gurugram News: द्वारका से रेजांगला चौक तक मेट्रो की संशोधित डीपीआर तैयार होगी  Latest Haryana News

Gurugram News: द्वारका से रेजांगला चौक तक मेट्रो की संशोधित डीपीआर तैयार होगी Latest Haryana News

Gurugram News: सोलर पैनल तो लगवाया पर बगैर मीटर कैसे करें चालू  Latest Haryana News

Gurugram News: सोलर पैनल तो लगवाया पर बगैर मीटर कैसे करें चालू Latest Haryana News