Gurugram News: इंस्टाग्राम पर फंसाकर डंकी रूट से भेजते थे विदेश, कराते थे साइबर ठगी का काम, हुई गिरफ्तारी Latest Haryana News

[ad_1]

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को मानव तस्करी के जरिए साइबर ठगी कराने में संलिप्त एक आरोपी को साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने 27 नवंबर को सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को फंसाकर उन्हें अवैध तरीके से थाईलैंड और फिर डंकी रूट से म्यांमार ले जाकर साइबर अपराध कराते हैं। विरोध करने पर पीड़ितों को मारने की धमकी दी जाती थीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जींद (हरियाणा) के दया बस्ती निवासी प्रवीन (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी 10वीं कक्षा पास है और पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के संपर्क में था। आरोपी प्रवीन से पूछताछ करने पर पता चला कि वह नवंबर 2024 में थाईलैंड गया था। वहां पर उसकी मुलाकात साइबर ठगी करने वाले विभिन्न देशों (भारत, पाकिस्तान व चीन) के साइबर ठगों से हुई थी। 

इसके बाद वह दिसंबर 2024 में भारत में वापस आ गया था। भारत में आने के बाद भी वह थाईलैंड में मिले विभिन्न देशों के साइबर ठगों के संपर्क में था और उनके कहे अनुसार वह ठगी करने लिए भारत से युवाओं को विदेश भेजने लगा। इसके बदले उसे कमीशन के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के 50 हजार रुपये मिलते थे।

[ad_2]
Gurugram News: इंस्टाग्राम पर फंसाकर डंकी रूट से भेजते थे विदेश, कराते थे साइबर ठगी का काम, हुई गिरफ्तारी