Gurugram News: आवंटित सीटों पर प्रवेश स्थिति 10 अक्तूबर तक अपडेट करने के निर्देश Latest Haryana News

[ad_1]




– समयसीमा के बाद निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आरटीई के तहत छात्रों के प्रवेश से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। निदेशालय ने कहा है कि कई जिलों में अब तक विद्यालयों ने आरटीई के अंतर्गत आवंटित छात्रों की प्रवेश स्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। जबकि इसके लिए कई निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी के मद्देनजर सभी स्कूलों को 10 अक्तूबर तक आरटीई पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को प्रत्येक आरटीई आवंटित छात्र की स्थिति कारणों सहित अपलोड करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। साथ ही देरी या लापरवाही करने पर विद्यालय की मान्यता रद्द हो सकती है।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वहीं स्कूल पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगें, जिनका आरटीई डेटा अब तक सत्यापित नहीं हुआ है। सभी जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में इस प्रक्रिया की सख्ती में निगरानी करें और समयसीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें।

[ad_2]
Gurugram News: आवंटित सीटों पर प्रवेश स्थिति 10 अक्तूबर तक अपडेट करने के निर्देश