Gurugram Fire: उद्योग विहार फेज-1 में एक कंपनी में लगी आग, पांच लोगों की धुएं में फंसने के कारण हालत बिगड़ी Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में स्थित एक कंपनी में आज भीषण आग लग गई, जिससे दो महिलाओं सहित पांच लोग धुएं में फंस गए। आग की लपटों और धुएं के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। और कंपनी में फंसे लोगों बाहर निकाला। 


Trending Videos



जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण कंपनी के अंदर भारी मात्रा में धुआं भर गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी फंस गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया। खिड़कियां तोड़कर पांच लोगों, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं, को बाहर निकाला गया। धुएं के कारण उनकी हालत खराब होने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]
Gurugram Fire: उद्योग विहार फेज-1 में एक कंपनी में लगी आग, पांच लोगों की धुएं में फंसने के कारण हालत बिगड़ी