[ad_1]
गुरुग्राम में सेक्टर-49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बुधवार रात को सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान सेक्टर -66 निवासी अजरुल इस्लाम के रूप में हुई है।
आरोप लगाया गया कि युवक को सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे वसूलते रहे।
परिजनों ने बताया कि तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात की, तब जाकर अस्पताल ने मौत की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि शाम को छह बजे घायल को रेफर किया जाना था, लेकिन उसके बाद लगातार टालते रहे और रात को दस बजे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पांच लाख रुपए तो ले लिए थे और डेढ़ लाख रुपए एम्स तक भिजवाने की डिमांड कर रहे थे।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को संभालने की कोशिश कर रही है। मगर, परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया था। लोग सड़क पर बैठ गए थे और जोरदार नारेबाजी की।
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि अजरूल सीएनजी ऑटो चलाता था। सोमवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। घायल होने पर उन्हें तुरंत पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत 24 घंटे पहले ही हो चुकी थी। मगर, अस्पताल ने इलाज का बिल बढ़ाने के लिए जिंदा बताते हुए भर्ती रखा गया। इस दौरान उनसे डॉक्टर की विजिट, बेड, दवाई और टेस्ट के नाम पर रुपए लिए जाते रहे। बुधवार की शाम तक अस्पताल प्रशासन की ओर से यही सिलसिला चलता रहा। परिवार ने बताया कि तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि इलाज के नाम पर उनसे ले ली गई। इसके बाद जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात की, तब जाकर अस्पताल ने मौत की सूचना दी।
[ad_2]
Gurugram: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप, जमकर किया हंगामा




