{“_id”:”684afb99236c80ba01059304″,”slug”:”haryana-woman-anju-sharma-died-in-gujrat-plane-crash-2025-06-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gujrat Plane Crash: विमान में हरियाणा की महिला भी थी सवार, बेटी से मिलने जा रही थी लंदन, अधूरा रह गया ख्वाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:39 PM IST
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हरियाणा की एक महिला का भी निधन हो गया है। अंजू शर्मा अपने बेटी से मिलने लंदन जा रही थी। अंजू शर्मा आठ बहनों में सबसे बड़ी थी। डिटेल में पढ़ें खबर…
अंजू शर्मा, मृतका – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में बाबैन के गांव रामसरन माजरा की बेटी अंजू शर्मा की मौत हुई है। अंजू शर्मा अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी लेकिन विमान हादसे के बाद मां का अपनी बेटी से मिलने का ख्वाब अधूरा ही रह गया। अंजू शर्मा फिल्म स्टार मिलन शर्मा की बहन अंजू शर्मा पुत्री जगदीश शर्मा गुजरात के वडोदरा शहर में रहती थी। अंजू शर्मा की पुत्री निम्मी शर्मा लंदन में रहती हैं।
Trending Videos
हादसे के बाद बेटी ने दी मामा को जानकारी
गुरुवार को अंजू शर्मा अपनी बेटी से मिलने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रही थी। लेकिन अंजू को क्या पता था कि आज उसकी जिंदगी का अंतिम दिन होगा। जैसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हुई निम्मी शर्मा को इसका पता चल गया क्योंकि उसे पता था कि आज उसकी मम्मी अंजू शर्मा इसी फ्लाइट से लंदन आ रही हैं। उसने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना अपने मामा मिलन शर्मा को दी।
[ad_2]
Gujrat Plane Crash: विमान में हरियाणा की महिला भी थी सवार, बेटी से मिलने जा रही थी लंदन, अधूरा रह गया ख्वाब