Ground Report: 2 लाख लोग, 4 लाख स्क्वायर फीट का विशाल टेंट और ट्रैफिक रूट्स भी बदले, फरीदाबाद आ रहे बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री…क्या है तैयारी? Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Baba Bageshwar Dham Pad Yatra: फरीदाबाद में 8 नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पहुंचेगी, NIT दशहरा ग्राउंड में लाखों श्रद्धालु जुटेंगे, देश-विदेश से लोग शामिल होंगे. दिल्ली से इस पद यात्रा का आगाज हो गया है.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद.  हरियाणा के फरीदाबाद में 8 नवंबर को बागेश्वर धाम के प्रमुख कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मांगर कट से प्रवेश करेगी. यह यात्रा शाम के समय फरीदाबाद पहुंचेगी और रात में NIT दशहरा ग्राउंड में विश्राम करेगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पदयात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं. दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन वडोदरा एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे, जबकि अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन KMP और KGP एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगे.

Local18 से बातचीत में बागेश्वर धाम मंडल के शिष्य सुनील ने बताया कि NIT दशहरा ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. उन्होंने कहा, यहां एक से दो लाख लोगों के बैठने और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. भोजन, नाश्ते और रात्रि विश्राम की पूरी तैयारी है. ग्राउंड में करीब चार लाख स्क्वायर फीट का विशाल टेंट लगाया जा रहा है. पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट और स्नान की व्यवस्था की गई है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के शाम 6 से 8 बजे के बीच पहुंचने की संभावना है. वे यहां एक रात रुकने के बाद अगले दिन सुबह बल्लभगढ़ होते हुए सीकरी के लिए रवाना होंगे.

सुनील ने बताया कि फरीदाबाद के NIT दशहरा ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों की बैठने की क्षमता रखी गई है, हालांकि भीड़ इससे कहीं अधिक हो सकती है. पंडाल के चारों ओर LED स्क्रीन लगाई जायेगी ताकि हर कोई दूर से भी महाराज जी के दर्शन कर सके. उन्होंने कहा…अभी तक करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम 8 नवंबर की सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा. लगभग 1000 लोग इस तैयारी में लगातार लगे हुए हैं.

15 दिन से चल रही हैं तैयारियां

अजय यादव बागेश्वर धाम शिष्य मंडल से जुड़े हैं और उन्होंने बताया कि महाराज जी के आशीर्वाद से सारी व्यवस्थाएं अच्छी तरह चल रही हैं. हम लोगों ने काम एक महीने पहले ही शुरू कर दिया था. ग्राउंड की सफाई, समतल करना और टेंट का काम 15 दिन पहले शुरू किया गया था. हमारी कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति यह न कहे कि व्यवस्था में कोई कमी रह गई है. उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से महाराज जी की पदयात्रा फरीदाबाद में प्रवेश करेगी उस पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार, जलपान केंद्र और शौचालयों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

पहली बार इतना बड़ा आयोजन

अजय यादव ने बताया कि महाराज जी पहले भी फरीदाबाद आ चुके हैं लेकिन इतना बड़ा आयोजन यहां पहली बार हो रहा है. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की यह दूसरी विशाल पदयात्रा है. पिछली यात्रा में भी लाखों श्रद्धालु जुड़े थे. इस यात्रा का उद्देश्य है…सनातन को एक सूत्र में पिरोना. जो सनातन आज बिखरा हुआ है उसे एकजुट करना ही इस पदयात्रा का मकसद है. उन्होंने बताया कि यात्रा में देश-विदेश से हजारों साधु-संत शामिल हो रहे हैं और  ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं. गौरतलब है कि फरीदाबाद में 8 नवंबर का दिन धार्मिक रंग में रंगने वाला है. पूरा शहर इस ऐतिहासिक पदयात्रा के स्वागत को तैयार है और श्रद्धालु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

Ground Report:2 लाख लोग, ट्रैफिक प्लान बदला! फरीदाबाद क्यों आ रहे बागेश्वर धाम

[ad_2]