Ground Report: साहब! कोई नहीं है सुनने वाला… बलदेव नगर के लोग गंदगी व टूटी पुलिया से बेहाल Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Ambala News: लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पुलिया का निर्माण किया गया था. पुलिया अभी से टूटना शुरू हो गई है क्योंकि इसका निर्माण भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है.

X

इलाके में नाली की पुलिया का हुआ था निर्माण, कुछ दिन में ही टूटी 

हाइलाइट्स

  • बलदेव नगर में गंदगी और टूटी पुलिया से लोग परेशान.
  • पुलिया का निर्माण ठीक से नहीं हुआ, जल्दी टूटने लगी.
  • मेयर और पार्षद समस्या सुलझाने नहीं पहुंचे.

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित बलदेवनगर के लोग इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं. हालत यह है कि इलाके में जगह जगह पर गंदगी का अंबार भरा हुआ है. कोई इसकी सुध लेने वाला भी नहीं है. जहां एक तरफ नालियां गंदगी से भरी हुई है, तो दूसरी तरफ लोग हाल ही में निर्माण की गई पुलिया से भी नाराज नजर आ रहे हैं.

लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पुलिया का निर्माण किया गया था. पुलिया अभी से टूटना शुरू हो गई है क्योंकि इसका निर्माण भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिया इस तरह से बनाई गई है, जिसके नीचे से निकलने वाली नाली को भी साफ नहीं किया जा सकता है.

लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अशोक सोनी ने बताया कि उनके इलाके में सड़कों के हालात बिल्कुल खस्ता हो चुके हैं और साथ में नाली व नालों में गंदगी भरी हुई है. इलाके में जो भी काम ठेकेदारों के द्वारा किया गया है, वह ठीक ढंग से नहीं किया गया है. जो पुलिया बनाई गई थी वह अभी से टूटना शुरू हो गई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में न तो मेयर, न ही पार्षद अभी तक सुध लेने के लिए पहुंचे हैं.

महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में पानी की निकासी बिल्कुल भी ठीक नहीं है और बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है. उन्होंने कहा कि नालियों को सही समय पर साफ नहीं किया जाता है ओर जिसके कारण गंदगी से बीमारी होने का खतरा बना रहता है. उन्होंने कहा कि पार्षद और मेयर तो इलेक्शन के समय नजर आते हैं, लेकिन उसके बाद कोई भी दोबारा दिखाई नहीं देता है. वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में कई जगह पर नालियों को साफ करने के लिए पुलिया तोड़ी गई थी, लेकिन अभी तक उसका निर्माण दोबारा नहीं किया गया है जिसके कारण बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

साहब! कोई नहीं है सुनने वाला… बलदेव नगर के लोग गंदगी व टूटी पुलिया से बेहाल

[ad_2]