[ad_1]
गूगल पर अगर आप गैरकानूनी चीजों की जानकारी लेते हैं तो इससे मुसीबत में पड़ सकते हैं।
Things you should never search on Google: हमारे डेली रूटीन लाइफ में शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जिसमें हमारा वास्ता टेक्नोलॉजी से न हो। स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इनके बिना हम कुछ घंटे भी नहीं बिता सकते। हमें अपने लाइफ में जब भ कोई नई चीज के बारे में जानकारी हासिल करना होता है तो हम सबसे पहले गूगल की तरफ जाते हैं। लेकिन, क्या आप यह जानते कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें सर्च करने पर हमें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
आज के समय में हमें जब भी कुछ एजूकेशनल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, हिस्ट्री, समेत किसी भी कंटेंट की की जानकारी तलाशनी होती है तो हम गूगल पर सर्च करते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि गूगल पर कंटेंट सर्च करने के भी कुछ नियम होते हैं। अगर हम कुछ गलत चीजें सर्च करते हैं तो हम कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए।
बम या फिर हथियार बनाने संबंधी जानकारी सर्च करना
अगर आप गूगल पर बम या फिर दूसरे हथियार बनाने की जानकारी ले रहे हैं तो इससे आप मुसीबत पर पड़ सकते हैं। अगर आप लगातार ऐसा करते पाए जाते हैं तो इससे आप सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आ सकते हैं और आपके डिवाइस पर की जाने वाली एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। बम या फिर हथियार बनाने के लिए जानकारी हासिल करना गैरकानूनी काम में गिना जा सकता है।
हैकिंग टूल के बारे में जानकारी हासिल करना
अगर आप लगातार गूगल पर हैकिंग के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं या फिर गूगल पर हैकिंग टूल तलाश रह हैं तो इससे आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आपको बता दें कि किसी भी तरह के हैकिंग टूल को तलाशना या फिर उसके ट्यूटोरियल को सर्च करना सीधे तौर पर साइबर क्राइम के अपराध में आता है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कंटेंट सर्च करना
अगर आप गूगल पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के बारे में सर्च करते हैं तो इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप चाइल्ड पॉर्नोग्राफी या फिर उससे संबंधित आपत्तिजनक वीडियो, फोटो या फिर दूसरे कंटेंट को डाउनलोड करते हैं तो इससे आप मुसीबत में पढ़ सकते हैं। चाइल्ड पॉर्नोग्राफी कंटेंट सर्च करने के लिए आप पर आईटी एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
ड्रग्स या अवैध हथियारों की खरीदारी की जानकारी
अगर आप गूगल पर ड्रग्स, हथियार या फिर किसी और अवैध चीजों की जानकारी सर्च करते हैं तो इससे आप मुश्किल पर पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस ऐसे मामलो पर कड़ाई से नजर रखती है। अगर आप लगातार गूगल पर ऐसी एक्टिविटी कर रहे हैं तो इससे मुसीबत पर पड़ सकते हैं। ड्रग्स वगैरह की खरीदारी की जानकारी लेने पर आप पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
डार्क वेब पर कारोबार की जानकरी
कई लोग अवैध रूप से कारोबार करने के लिए डार्क वेब की तरफ चले जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक गलत रास्ता है जो आपको कानूनी तौर पर अपराधी बना सकता है। अगर आप डार्क वेब पर अवैध कारोबार करते पाए गए तो भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इसलिए अगर आप गूगल पर डार्क वेब पर काम करने संबंधी जानकारी हासिल करते हैं तो इस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
[ad_2]
Google पर गलती से सर्च की ये चीजें तो पड़ जाएंगे मुसीबतें में, जाना पड़ सकता है जेल – India TV Hindi