[ad_1]
- Hindi News
- International
- PM Modi To Attend G20 Summit In South Africa; Three Day Visit, Bilateral Meetings Planned | G20 2024
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (21 नवंबर) को तीन दिन की साउथ अफ्रीका यात्रा पर रवाना होंगे। वे जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 देशों के 20वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।
इस बार की G20 मीटिंग साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हो रही है। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री तीनों मुख्य सेशंस में बोलेंगे। समिट के दौरान PM मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे।
इसके अलावा वे इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी पिछली बार ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में G20 समिट में हिस्सा लिया था।
ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए कोई भी अमेरिकी अधिकारी वहां नहीं जाएगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी समिट में न जाने की घोषणा कर दी थी। इसके जवाब में भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता।
G20 समिट 2023 का आयोजन भारत में हुआ था…

[ad_2]
G20 समिट में शामिल होने साउथ अफ्रीका जाएंगे पीएम मोदी: तीन दिवसीय दौरे पर कई द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे; ट्रम्प नहीं आ रहे


