Food: बरसात में टमाटर वाला ट्विस्ट! मीठी बासुंदी से तीखा ठेचा तक, हर डिश में मिलेगा स्वाद का धमाका Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Tomato Dish Recipe: बरसात में कुछ हटके खाने का मन हो तो टमाटर वाली ये खास रेसिपीज़ जरूर ट्राय करें. मीठी बासुंदी से लेकर तीखा ठेचा, गरमागरम पकोड़ी से लेकर रवा उपमा तक. हर डिश में है टमाटर का ट्विस्ट और मौसम के मुताबिक भरपूर स्वाद. स्वाद भी, सेहत भी.

टमाटर की प्यूरी को अलग से पकाकर दूध में मिलाया जाता है. इसमें कंडेन्स्ड मिल्क, केसर और इलायची डालकर ठंडा किया जाता है. ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें और सर्व करें। ये मिठाई है हटके मीठी भी खास भी.

Local18

टमाटर को मसालों और लहसुन-मिर्च के पेस्ट के साथ भूनते हैं. फिर थोड़ा-थोड़ा बेसन डालकर गाढ़ा करते हैं. धनिया डालकर गरमा गरम पराठे या रोटी के साथ खाते हैं. सादी थाली में भी ये ज़बरदस्त स्वाद लाता है.

Local18

रवा को हल्का भूनकर टमाटर, प्याज़ और मसालों के साथ पकाते हैं. करी पत्ता और राई का तड़का इसे खास बनाता है. पानी डालकर जब ये गाढ़ा हो जाए तब सर्व करें. सुबह का नाश्ता बन जाए मजेदार और झटपट.

Local18

भुने हुए टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली को साथ में दरदरा पीसते हैं. ऊपर से थोड़ा तेल डालते हैं. इसे भाकरी, पराठे या रोटी के साथ खाते हैं. तीखा खाने वालों के लिए एकदम लाजवाब चटनी स्टाइल ठेचा.

Local18

टमाटर के गोल टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर क्रिस्पी तल लेते हैं. ऊपर से चाट मसाला डाल दें तो स्वाद और बढ़ जाता है. चाय के साथ खाइए या मेहमानों को परोसिए हर बार तारीफ ही मिलेगी.

Local18

दही-बेसन में टमाटर की प्यूरी मिलाकर इसे हल्दी, हींग और करी पत्ता के साथ पकाते हैं. थोड़ी चीनी डालें तो हल्की मिठास भी आ जाती है. चावल के साथ खाइए या रोटी के साथ दोनों में मजा आएगा.

Local18

टमाटर और प्याज़ के स्लाइस में नमक, नींबू और चाट मसाला मिलाइए. ऊपर से हरा धनिया छिड़क दीजिए. ये सलाद हर खाने को पूरा बनाता है. झटपट तैयार होता है और हर प्लेट में ताजगी घोल देता है.

homelifestyle

बरसात में टमाटर वाला ट्विस्ट! मीठी बासुंदी से तीखा ठेचा तक मिलेगा स्वाद

[ad_2]