Fatehabad News: हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद, अब चंडीगढ़ से आएगी अयोध्या की फ्लाइट Haryana Circle News

[ad_1]

हिसार। कम यात्री भार के कारण एयर एलायंस ने हिसार से दिल्ली के लिए हवाई सेवा बंद कर दी गई है। हिसार एयरपोर्ट पर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली – हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है। हवाई सेवाओं के दिनों में भी बदलाव किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार, रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी। अन्य दिनों में कोई फ्लाइट नहीं होगी।

हिसार एयरपोर्ट को नए शेडयूल की प्रति मिल चुकी है। 16 दिसंबर से नए शेडयूल के अनुसार ही फ्लाइट रहेंगी। महज 9 महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे। इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया। हिसार से अयोध्या रूट में भी बदलाव किया गया है। अभी तक अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट थी। अब एक दिन ही चलेगी। हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया है।

पीएम ने किया था शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। 12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली तौर पर हिसार से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू की। तब तक दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही थी जिसे सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को कर दिया था।

यह रहेगा शेड्यूल


दिन रूट फ्लाइट नंबर उड़ान समय आगमन समय

रविवार- जयपुर- हिसार -91859- 14.1015.10

रविवार हिसार से जयपुर -91860- 15.35- 16.35

शुक्रवार चंडीगढ- हिसार-91853- 09.50- 11.00

शुक्रवार हिसार से अयोध्या 91855- 11.25- 13.25

शुक्रवार अयोध्या से हिसार 91856- 13.50- 15.50

शुक्रवार हिसार से चंडीगढ़ 91854- 16.15- 17.25

शनिवार जयपुर से हिसार 91859- 12.00- 13.10

शनिवार हिसार से जयपुर 91860- 13.35- 14.45

नए शेडयूल की प्रति मिल चुकी है। 16 दिसंबर के बाद इसी शेडयूल के अनुसार फ्लाइट का संचालन होगा। हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ाई गई है। दिल्ली के लिए फ्लाइट को नए शेडयूल में शामिल नहीं किया गया है।

– ओपी सैनी, एयरपोर्ट निदेशक, हिसार


यह था पुराना शेडयूल


दिल्ली से हिसार 9:30 से 10:10 4:45 से 5:25 शुक्रवार व रविवार

हिसार से दिल्ली 3:25 से 4:05 10:50 से 11:30 शुक्रवार व रविवार

हिसार से अयोध्या 10:35 से 12:35 11:55 से 1:55 शुक्रवार व रविवार

अयोध्या से हिसार 1:00 से 3:00 2:20 से 4:20 शुक्रवार व रविवार

चंडीगढ़ से हिसार 3:20 से 4:30 11:10 से 12:10 मंगलवार, वीरवार, शनिवार

हिसार से चंडीगढ़ 4:55 से 5:55 12:35 से 1:35 मंगलवार, वीरवार, शनिवार

हिसार से जयुपर 5:35 से 6:40 10:45 से 11:45 शनिवार व रविवार

जयपुर से हिसार 11:1 0 से 12:15 9:20 से 10:20 शनिवार व रविवार

[ad_2]