{“_id”:”6939b1e9cdc0c059ee04e845″,”slug”:”an-employee-was-killed-in-an-accident-the-company-launched-a-road-safety-campaign-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-145071-2025-12-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: हादसे में कर्मचारी की गई थी जान, कंपनी ने शुरू किया सड़क सुरक्षा अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान स्थित एक निजी कंपनी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान भट्टूकलां से किरढ़ान तक लगभग 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चलाया जा रहा है जिसमें सड़क के दोनों ओर सफाई, पेड़ों पर रंग-रोगन और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
Trending Videos
इस मुहिम का नेतृत्व कंपनी के निदेशक शीशपाल राड़ कर रहे हैं। कंपनी में कार्यरत किरढ़ान निवासी पवन कुमार का एक दिसंबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में यह अभियान चला जा रहा है। अभियान के तहत सड़क किनारे जम चुकी मिट्टी हटाई जा रही है। दोनों तरफ से तीन फीट तक सड़क को खुला किया जा रहा है। सड़क तक फैलीं झाड़ियों को काटकर मार्ग को आकर्षक और सुरक्षित बनाया जा रहा है। पेड़ों पर 4-5 फीट उंचाई तक रंग-रोगन कर उन्हें स्पष्ट दिखाई देने योग्य बनाया गया है। आने-जाने वाले वाहनों को सावधान करने के लिए पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।