Fatehabad News: स्पर्धा में 30 स्कूलों की 55 टीमों ने सात थीम पर पेश किए मॉडल Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड से 30 स्कूलों के 55 टीमों ने विज्ञान मॉडल के साथ भाग लिया। विज्ञान प्रतियोगिता का खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार और स्कूल प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह ने निरीक्षण किया।

निर्णायक मंडल ने विज्ञान मॉडल को लेकर विद्यार्थियों से भी सवाल-जवाब किए। देर शाम को बीईओ कार्यालय की तरफ से परिणाम जारी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने विद्यार्थियों को को जलवायु एवं पर्यावरण परिवर्तन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ ने विद्यार्थियों को जलवायु एवं पर्यावरण परिवर्तन के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सफाई, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और स्थायी कृषि आज की आवश्यकताएं हैं। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की नींव है, इसलिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उभरती तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और कृषि में पारदर्शिता व दक्षता ला रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा का उपयोग प्रदूषण नियंत्रण और भविष्य को सुरक्षित बनाने का मार्ग है। जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई और जल प्रबंधन को बढ़ावा देना चाहिए। स्थायी कृषि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है। प्रतियोगिता कराने में नवीन कुमार शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, अनिल जस्सू, आत्माराम जाखड़ ने अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी मेहता, संदीप कुमार, विजेंद्र भदौरिया शामिल रहे।


आज भट्टूकलां में होगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का आयोजन खंड स्तर पर 15 तक होना है। इसके बाद जिलास्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। जिलास्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे। बुधवार को भट्टूकलां में खंड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी।


ये रहे है परिणाम

स्थायी कृषि

प्रथम स्थान – अमीषा रानी – पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर

दूसरा स्थान – सचिन -राजकीय हाई स्कूल बोसवाल

तीसरा स्थान – रजत-राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी मियाखां


हरित ऊर्जा

प्रथम स्थान – निर्मल – पीमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़

दूसरा स्थान – शिवराज – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी माजरा

तीसरा स्थान – योगेश – पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द


उभरती प्रौद्योगिकी

प्रथम स्थान – लक्ष्य – आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव

दूसरा स्थान – लवप्रीत – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अयाल्की

तीसरा स्थान – तमन्ना- राजकीय हाई स्कूल भोड़ा होशनाक


प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन

प्रथम स्थान – रितिक – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ोपल

दूसरा स्थान – सिमरन – पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर

तृतीय स्थान – अमन – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरसीन


मनोरंजक गणित मॉडलिंग

प्रथम स्थान – नितिन – राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद

दूसरा स्थान – रमन – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां

तृतीय स्थान – किरण – राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही


जल संरक्षण एवं प्रबंधन

प्रथम स्थान – स्वाति – पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद

दूसरा स्थान – प्रवीन – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़

तीसरा स्थान परमजीत – राजकीय हाई स्कूल खैराती खेड़ा


स्वास्थ्य और सफ़ाई

प्रथम स्थान – नवजोत कौर- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहलीसदर

दूसरा स्थान – अरुण चोपड़ा – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द

तृतीय स्थान – अंजलि – राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद


विज्ञान प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तर पर आयोजित हुई। चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। -विजय कुमार, बीईओ, खंड शिक्षा अधिकारी

[ad_2]