Fatehabad News: स्कॉर्पियो का कटा साढ़े 10 हजार का चालान Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Sat, 15 Nov 2025 11:52 PM IST


फतेहाबाद में स्कोरपियो गाड़ी के शीशे से काली फिल्म उतारते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग



फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार दोपहर को पंजाब एंड सिंध बैंक के पास बुलेट बाइक और हिसार रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का चालान किया है। बुलेट बाइक पर मोडिफाई साइलेंसर और स्कॉर्पियो के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी।

Trending Videos

यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि जिले भर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार दोपहर का एसआई नवाब सिंह की टीम ने बुलेट बाइक चालक का साढ़े 22 हजार रुपये का चालान किया है। इसके अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी पर काली फिल्म लगी मिलने पर साढ़े 10 हजार का चालान काटा गया है। मौके पर टीम ने गाड़ी के शीशे पर लगी काली फिल्म भी उतरवा दी।

[ad_2]