Fatehabad News: स्कूल में `1.43 करोड़ से होगा 10 कमरों का निर्माण Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। गांव भोडिया खेड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय में 8 नए कमरे, 2 प्रयोगशालाएं (लैब) और 2 शौचालयों के निर्माण के लिए एस्टीमेट प्रक्रिया शुरू हो गई है।

समग्र शिक्षा विभाग ने विद्यालय में आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए 1.43 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इससे पहले, पुराने जर्जर कमरों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य में बाधा न आए। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि लंबे समय से कक्षाओं की कमी से जूझ रहे इस विद्यालय की स्थिति में जल्द सुधार होगा। विभाग की ओर से अगस्त माह के अंत तक पुराने कमरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद नए निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।

इस स्कूल की स्थापना लगभग 50 वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान बनाए गए कई कमरे अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। शिक्षा विभाग ने करीब तीन वर्ष पहले पांच कमरों को पूरी तरह से जर्जर घोषित कर दिया था। इन कमरों का अब कक्षा के रूप में उपयोग न होकर इन्हें केवल स्टोर रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे छात्राओं को कक्षाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय में कक्षा छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है, जिसमें वर्तमान में लगभग 400 छात्राएं हैं। छात्राओं की संख्या को देखते हुए 12 सेक्शन बनाए हुए हैं, लेकिन उनके लिए मात्र 5 कक्ष उपलब्ध हैं। ऐसे में कई छात्राओं को पेड़ों की छांव या अस्थायी शेड के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जहां दो-दो सेक्शन को एक ही कक्षा में समायोजित करना पड़ते हैं।


जर्जर स्कूल भवनों की मांगी गई है रिपोर्ट

यह समस्या केवल एक स्कूल की नहीं है। फतेहाबाद खंड के 20 स्कूलों में कुल 55 कमरे जर्जर हालत में पाए गए हैं। इसके अलावा 14 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें कुल 50 कमरे जर्जर घोषित किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी खंडों से जर्जर स्कूल भवनों की रिपोर्ट मांगी है, ताकि इनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की योजना बनाई जा सके।


:: नए कमरों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। जर्जर घोषित हो चुके कमरों की तोड़ने की नीलामी प्रक्रिया की सूचना जारी की जाएगी।

-राकेश, स्कूल इंचार्ज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोडिया खेड़ा।


:: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोडिया खेड़ा में करीब 3 वर्ष पहले 5 कमरों को जर्जर घोषित किया गया है। ऐसे में अब जल्द ही स्कूल में 8 कमरे, 2 लैब और 2 शौचालयों के लिए 1.43 लाख का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

-जितेंद्र, जेई, समग्र शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।

[ad_2]