Fatehabad News: सैर करके लौट रहे वकील को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

फतेहाबाद में सड़क दुर्घटना में वकील की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में इक्ट्ठे हुए वकील व अन्य लोग

– फोटो : Fatehabad

ख़बर सुनें

फतेहाबाद। गांव दरियापुर में बुधवार सुबह सैर करके लौट रहे वकील बिरेंद्र सिंह सुंध को गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बिरेंद्र सिंह को फतेहाबाद के अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद फतेहाबाद के वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई और नागरिक अस्पताल पहुंचे। मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।
मामले के मुताबिक गांव दरियापुर निवासी वकील बिरेंद्र सिंह संधू फतेहाबाद के जिला न्यायालय में प्रेक्टिस कर रहे थे। रोजाना की सुबह गांव दरियापुर में ही गांव अहलीसदर रोड पर घूमने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि सुबह सैर करके घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार स्कोरपियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बिरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और आसपास के लोगों ने फतेहाबाद के अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रास्ते में बिरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के पिता हरजीत सिंह संधु के बयान पर आरोपी स्कोरपियो गाड़ी चालक गांव शहीदांवाली निवासी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.

What do you think?

Fatehabad News: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Fatehabad News: सुबह अधिकारियों को लगाई फटकार, शाम को सफाई करने पहुंचे कर्मचारी