in

Fatehabad News: सुबह 10 बजे तक धुंध, दिन में निकली धूप तो मिली राहत Haryana Circle News

Fatehabad News: सुबह 10 बजे तक धुंध, दिन में निकली धूप तो मिली राहत  Haryana Circle News

[ad_1]

#

धूप ​खिलने के बाद फतेहाबाद शहर के थाना रोड पर बढ़ी रौनक। संवाद

फतेहाबाद। पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही धूप खिलने से जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान में 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Trending Videos

शनिवार को 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर से ठंड का अधिक प्रभाव रहा। हवा चलने के कारण शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से धुंध छंट गई और तेज धूप निकली। जिसके बाद लोगो ने खिली धूप का खूब आनंद लिया। लोग घरों से बाहर निकलें। वहीं धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

#

धूप खिलने से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। इसके अलावा लोगों ने छतों और खुले स्थानों पर बैठकर शाम तक धूप का खूब आनंद लिया। इसके साथ ही मौसम साफ होने से यातायात की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन दिनाें मौसम खुश्क चल रहा है। जिससे सुबह और शाम के समय धुंध छा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से और पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। इससे मौसम में नमी की मात्रा बढ़ रही है। जिससे धुंध का अधिक प्रभाव रहा है। वहीं रविवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के आने के संभावना है। इससे मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 7 जनवरी से फिर से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिससे दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट होने की आसार हैं।

-डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

#

[ad_2]

Hisar News: वार्ड 7 की गलियों के निर्माण के लिए एसडीएम, चेयरमैन व पार्षद को लिखा पत्र  Latest Haryana News

Hisar News: वार्ड 7 की गलियों के निर्माण के लिए एसडीएम, चेयरमैन व पार्षद को लिखा पत्र Latest Haryana News

Fatehabad News: फुलां वाली पालकी च सतगुरु आए ने, आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइए  Haryana Circle News

Fatehabad News: फुलां वाली पालकी च सतगुरु आए ने, आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइए Haryana Circle News